कोलकाता। राज्य के विद्युत व ऊर्जा संसाधन मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने आज साइंस सिटी के सभागार में सीईएससी द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए आयोजित केंद्रीय सुरक्षा दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जहां उक्त अवसर पर मुख्य अथिति के तौर पर राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक मौजूद रहे। लगभग 2000 कर्मचारियों की मौजूदगी में सीईएससी के प्रबंध निदेशक (वितरण) देबाशिष बनर्जी ने कहा कि हमे खुशी है कि पिछले वर्ष की तुलना में अप्रिय घटनाओं में 25% की कमी आई है। बनर्जी ने कहा, “यह हमारी प्रतिबद्धता है व कार्य के प्रति एकाग्रता है कि हम संस्थान में बेहतर सुरक्षा उपाय को उपयोग में ला रहे हैं।” इस दौरान उत्पादन और वितरण कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध 84 कर्मचारियों वाले 17 सुरक्षा समूहों ने अनुकरणीय सुरक्षा प्रदर्शन के लिए अपने पुरस्कार प्राप्त किए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •