चार दमकल कर्मी घायल

कोलकाता। महानगर कोलकाता में अगलगी का क्रम जारी है। अब रूबी मोड़ पर चार मंजिला इमारत में भूतल पर मौजूद बाइक के शोरूम में आज सुबह आग लग गई। घटना सुबह 9:15 बजे के करीब की है। शोरूम से सबसे पहले धुुुएं का गुबार और बाद में आग की लपटें निकलने लगी। बताया गया है कि जिस जगह पर आग लगी थी वहां बड़ी संख्या में प्लास्टिक लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामान मौजूद थे इसलिए आग काफी तेजी से फैल गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है हालांकि आग बुझाने के क्रम में चार दमकल कर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के लिए इमारत की खिड़की में मौजूद कांच को तोड़ना पड़ा। पास में मौजूद एक होटल के टैंकर से पानी लेकर आग को बुझाया गया है। घटना की वजह से रूबी मोड़ पर करीब एक घंटे के लिए जाम की स्थिति बन गई थी हालांकि ट्रैफिक पुलिस की सूझबूझ और तत्परता की वजह से ट्रैफिक जाम को संभाल लिया गया। धुएं की वजह से चार दमकल कर्मी अस्वस्थ हो गए थे जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं से आग की चिंगारी गिरने के कारण आग लगी थी।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •