हुगली।जिले के गुप्तिपाड़ा रेलवे स्टेशन के नजदीक आज सुबह एक झोपड़ी से प्रेमी युगल का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतकों के नाम नारु वैद्य और राधिका बांसफोर बताये जा रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार नारु और राधिका का विवाह अलग-अलग हुआ था। लेकिन दोनों के बीच विवाहोत्तर संबंध बन गया था। इसको लेकर दोनों परिवारों में अक्सर अशांति होती रहती थी। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले नारु और राधिका एक-दूसरे के साथ भाग गये थे। वे दोनों मंगलवार को ही इलाके में वापस आये थे। बालागढ़ थाने की पुलिस का अनुमान है कि दोनों ने आत्महत्या की है। बहरहाल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •