कोलकाता। आमतौर पर ऐसा मामला कोर्ट के सामने नहीं आता है। लेकिन जो भी मामला आया इससे आप दंग रह जाएगें। जी हां, कलकत्ता हाईकोर्ट में एक अजीबो-गरीब मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। एक शादीशुदा महिला ने फेसबुक पर खुद को कुंवारी बताया है। उसने वैवाहिक संबंध तलाशने में मदद करनी वाली मेट्रीमोनियल साइट पर भी अपना प्रोफाइल डाला है। इससे भड़के पति ने उच्च न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई है। शुक्रवार को अदालत इस मामले की सुनवाई करेगी। कोर्ट ने दोनों पति-पत्नी को न्यायालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया है। नहारूल शेख और उसकी पत्नी बागुईहाटी के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में इन दोनें की शादी हुई थी। नहारूल पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर है। नौकरी के सिलसिले में पत्नी और बेटे को लेकर वह त्रिपुरा चला गया पर पत्नी वहां नहीं रहना चाहती थी। वह कोलकाता लौटी आई तो नहारूल ने उसे ससुराल में रहने को कहा। इस पर भी उसने आपत्ति जताई। ऐसे में बागुईआटी में एक फ्लैट लेकर वह रहने लगे। कुछ दिन बाद नहारूल को पत्नी के फेसबुक स्टेट्स और मेट्रीमोनियल साइट पर पोस्ट की गई प्रोफाइल का पता चला तो वह सन्न रह गया।  पत्नी ने खुद को कुंवारा बता रखा है। पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बुधवार को नहारूल ने बताया कि पति-पत्नी के रूप में रहने के बावजूद पत्नी ने उसे न केवल धोखा दिया है, बल्कि विभिन्न जरिए से अपने लिए अलग से पति भी तलाशने की कोशिश कर रही है। यह गैरकानूनी है। अंतत: नहारूल ने थाना बागुईआटी में पत्नी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करा दी। अब मामला अदालत में पहुंच गया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •