कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 15 अगस्त के दिन 71वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। सीएम ममता बनर्जी से लेकर आमजनों ने भी तिरंगा फहराया। रेड रोड में इसके मद्देनजर कई रंगबिरंगे जुलूसों, परेडों और सांस्कृतिक कार्यक््रुमों का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रेड रोड़ पर आयोजित कार्यक््रुम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर कोलकाता पुलिस ने उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। रेड रोड़ स्थल पर स्कूली छात्रों और विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक््रुमों की प्रस्तुतियां दी गयी। कन्याश्री, सबुजश्री, खाद्य साथी और सबुज साथी जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं को दर्शाने वाली रंगबिरंगी झाांकियां निकाली गयी।आगामी अंडर-17 फीफा विकप को लेकर विशेष झाांकी निकाली गयी जिसका आयोजन इस वर्ष कोलकाता शहर में ही होना है।कलाकारों ने जंगलमहल के छाउ नृत्य, कूचबिहार जिले के बैराटी नृत्य और सुंदरबन लोक नृत्य का प्रदर्शन किया।बनर्जी ने बेहतरीन सेवाएं देने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुलिस पदक से सम्मानित किया जिनमें एडीजी एवं आईजीपी-सीआईडी डॉ. राजेश कुमार, बिधाननगर पुलिस आयुक्त ग्यानवंत सिंह, कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त सुप्रतिम सरकार और अन्य अधिकारी शामिल है।राज्य के अलग-अलग जिलों में राजनीतिक दलों ने अपने पार्टी कार्यालयों में ध्वज फहराये और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक््रुमों का आयोजन किया जिनमें कुछ कार्यक््रुम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही शुरू हो गये थे।इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के महानगरों और सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।
भाजपा ट्रेड सेल
इस दिन 71वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इसके मद्देनजर कई रंगबिरंगे जुलूसों, परेडों और सांस्कृतिक कार्यक््रुमों का आयोजन हुआ।महेशतल्ला के वार्ड 16 में भाजपा ट्रेड सेल के कन्वेंनर संतोष कुमार को- कन्वेंनर राजा बोस सहित निमाइ साहा, सुमंत बिश्वास, दीपक, सुभाष ने तिरंगा फहराया।
कामागाटा मारु
द. 24 परगना में भी 71वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कामागाटा मारु के शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन द. 24 परगना जिला भाजपा की सचिव सबिता चौधरी सहित अन्य मौजूद रहें।
बंग सोसाएटी
हुगली के बण्डेल में बंग सोसाएटी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। सोसाएटी की वरीय पदाधिकारी पारुल बैरागी ने शहीदों को माल्यापर्ण करते हुए कहा कि देश प्रेम दिखाने की कोई वस्तु नहीं है। इस दौरान चंद्रिका पासवान, तेजबहादूर व रुमा बैरागी मोजूद रहीं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •