कोलकाता। महानगर कोलकाता में विपक्ष की एकजुटता रैली में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं समझता हूं किे आज भारत की राजनीति में बेहद महत्‍वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन है। पिछले कुछ सालों में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने देश का कबाड़ा कर दिया। देश की जनता अब इस जोड़ी से परेशान हो चुकी है। आज देश का युवा परेशान है, उसके पास नौकरी नहीं है। मोदी जी ने युवाओं को झूठ बोलकर वोट लिया था। उन्‍होंने वादा किया था कि युवाओं को करोड़ों नौकरियां देंगे। लेकिन वादा पूरा नहीं किया। किसान परेशान हैं। मोदी सरकार किसानों को इंश्‍योरेंस कंपनियों के पास भेज देते हैं, जहां उनके हाथ कुछ नहीं लगता। वहीं इस रैली में शरद यादव ने कहा कि देश की आजादी, किसान, व्यापार, खतरे में हैं। वह बोले कि देश की आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानी बंगाल के लोगों ने दी है। आपको एक बार फिर से आगे आने होगा। इस सरकार को हटाना है, क्योंकि यह अघोषित इमरजेंसी है। आज इतिहास का बहुत बड़ा मौका है। देश संकट में है, किसान तबाह है, नौजवान बर्बादी की कगार पर है। दुकानदारों का व्यापार जीएसटी के चलते बंद है। नोटबंदी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था 12 साल पीछे चली गई। एक भी ऐसी संस्था नहीं बची है, जिसे केंद्र में वर्तमान सरकार ने नष्ट नहीं किया है।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •