कोलकाता। महानगर में अगलगी जारी है।  एक बार फिर प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय में भयावह आग लग गई। सोमवार तड़के करीब छह बजे विवि के कैंटिन में आग से हड़कंप मचा । दमकल के पांच इंजनों की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन कैंटिन पूरी तरह से जलकर राख हो गई।जानकारी के अनुसार, सुबह तड़के विवि के कैंटिन से धुआं निकलता देखा गया। दमकल के प्रयास से कुछ हद तक आग पर नियंत्रण कर लिया गया लेकिन फिर आग लगने की घटना घटी। कैंटिन की फल्स सिलिग जलती हुई अवस्था में टूटकर नीचे गिर गई जिससे आग फैलने लगी। इसके बाद दमकल और विवि के कर्मियों की मदद से आग को नियंत्रित किया गया। आग के बुझ जाने के कुछ देर बाद फिर धुआं निकलता देश लोगों में दहशत फैल गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अनुमान लगाया गया है कि कैंटिन में ज्वलनशील पदार्थों के होने के कारण आग लगी है।बार-बार आग लगने की घटना से विवि के अग्निशमन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वर्ष 2010 में देरोजियो भवन के प्रयोगशाला में भी भयावह आग लग गयी थी। वर्ष 2014 में भी प्रयोगशाला में आग लगी थी और पिछले वर्ष विवि के केन्द्रीय ग्रंथागार में आग लगने की घटना घटी थी।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •