हावड़ा। डेंगू का कहर राज्य में जारी है। ऐसे में डेंगू के विरुद्ध मे बेलूर जनता स्कूल द्वारा निर्मल विद्यालय अभियान चलाया गया।इस जागरूकता अभियान मे बेलूर जनता स्कूल के शिक्षकों व छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। उक्त रैली के माध्यम से स्कूल के छात्र छात्राओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर स्थानीय लोगो को डेंगू से बचने के बारे में जानकारी दी व जागरूक किया। इस निर्मल विद्यालय अभियान 2022 में मुख्य अतिथि हावड़ा म्यूनिसिपल कार्पोरेशन के पूर्व पार्षद रियाज अहमद, स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्यदेव सिंह, शिक्षक दीपक कुमार रजक, बीरेश चन्द्र सिन्हा, श्वेता दुबे,रमेश कुमार प्रसाद के अलावा अन्य शिक्षकगण भी शामिल हुए ।

Advt.

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •