दार्जिलिंग। पृथक गोरखालैंड की मांग के समर्थन में कल देर रात दार्जिलिंग क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकारी अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी और अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।
पहाडी क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एनबी ख्वास, जिला समिति के उपाध्यक्ष पी गिरि और कुरसियोंग उप मंडल के उपाध्यक्ष मोहन लामा ने पार्टी और पदों से इस्तीफा दे दिया। श्री ख्वास ने पत्रकारों से कहा,“ मैं गोरखालैंड के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे रहा हूं।गोरखालैंड के मुद्दे पर कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता।” गोरखालैंड आंदोलन समन्वय समिति (जीएमसीसी) की पहली बैठक आज कलिमपोंग जिले के पेडाेंग में होंगी जिसमे भविष्य की रणनीति बनायी जायेगी। इस बीच हिल्स में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुयी हैं। दार्जिलिंग हिल्स में बंद का आज 25वां दिन है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •