प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर हुगली जिले के प्रतिभाओं का कब्जा

सफलता प्रतिशत के मामले में पूर्व मेदिनीपुर जिला अव्वल

कोलकाता। राज्य में  उच्च माध्यमिक के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। एक बार फिर बारहवीं के परीक्षा परिणाम में जिला का जलवा रहा। साफ कहें तो 12वीं के नतीजे में इस बार हुगली जिले का परचम लहराया है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर इसी जिले के छात्र हैं।

12वीं के नतीजे में इस बार हुगली जिले का परचम लहराया है। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर इसी जिले के छात्र हैं। इस वर्ष  उच्च माध्यमिक में हुगली जिले का छात्र अर्चिष्मान पाणिग्रही प्रथम रहा। उसे 99.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर भी हुगली जिले का छात्र मयंक चट्टोपाध्याय रहा। उसे 98.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। हालांकि दूसरे स्थान पर नरेंद्रपुर के का छात्र उपमन्यु चक्रवर्ती भी रहा। उसे भी 98.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर भी हुगली जिले का ही छात्र शुभम सिंह रहा। उसे 97.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। हालांकि तीसरे स्थान पर बाकुड़ा जिले का छात्र सुरजीत लोहार ने भी अपना स्थान बनाया है। उसे भी 97.3 प्रतिशत अंक मिले हैं।

दूसरी ओर, लड़कियों में मंजिष्ठा साहा प्रथम रही। उसे 96.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। इस वर्ष पास की सफलता के प्रतिशत के मामले में पूर्व मेदिनीपुर जिला अव्वल रहा। कोलकाता के छात्र इस बार भी जिलों के छात्रों को टक्कर नहीं दे पाए। इस वर्ष पास का प्रतिशत 84.20 रहा। पिछले साल के मुकाबले इसमें 0.55 प्रतिशत का  इजाफा हुआ। लड़कियों के पास  प्रतिशत में एक प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इस वर्ष पास की सफलता के प्रतिशत के मामले में पूर्व मेदिनीपुर जिला अव्वल रहा।⁠परीक्षा परिणाम पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा जागरण जोश डॉट कॉम पर भी देख सकेंगे।माध्यमिक में आसनसोल उषाग्रम ब्वायज के सौमिक दत्ता और ओल्ड स्टेशन स्कूल के रोहित सिन्हा को राज्य में पांचवा स्थान मिला है।

उल्लेखनीय है कि इस साल 15 मार्च से 29 मार्च तक उच्च माध्यमिक परीक्षा हुई थी। इस बार करीब आठ लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना में करीब 500 अधिक है। पिछले साल सात लाख 79 हजार 453 बच्चों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 83.5 फीसद छात्र पास हुए थे।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •