ताबड़तोड़ गोली बारी से दहला विद्या का मंदिर
वारदात को अंजाम देकर भागे अपराधी
वारदात में शक की सूईं तृणमूल समर्थकों पर
एक सप्ताह में ताबड़तोड़ गोली बारी की दुसरी वारदात

जगदीश यादव
कूचबिहार/कोलकाता। लगाता है कि राज्य में कानून व्यवस्था की रीढ़ जैसे टूट गई है। जी हां, ऐसा कहने के पीछे कारण है। एक गैर सरकारी स्कूल में गोली बारी की गई है। पुलिस ने बताया कि घटना कूचबिहार जिले के दिनहाटा थानांतर्गत गीतालदह स्थित स्कूल की है। कहा जा रहा है कि कुछ शरारती तत्वों स्कूल में फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में स्कूल के दो शिक्षक मनुआर हसन और नजरुल हक को बदमाशों ने गोली मारी है। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची व घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। आखिर स्कूल में फायरिंग क्यों हुई इसको लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले तृणमूल कांग्रेस के समर्थक बताये जा रहे है। कहा जा घटना में कुल तीन लोग घायल हो गए हैं। वहीं अब तक तक इस घटना में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूत्रों के अनुसार रोज की तरह ही बुधवार को भी दिनहाटा थानांतर्गत गीतालदह के नवनील इलाके में स्थित एक गैर सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन चल रहा था। स्कूल शुरु होने के कुछ देर बाद पूरा विद्यालय परिसर गोलियों की आवाज से दहल गया। दो अपराधी बन्दूक लहराते हुए विद्यालय में घुसे और उन्होंने स्कूल के दो शिक्षकों पर अन्धाधुन्ध फायरिंग शुरु कर दी। गोलीबारी की इस घटना में मनुआर हसन और नजरुल हक नामक दो शिक्षक गम्भीर रुप से घायल हो गये। वहीं दूसरी तरफ अन्धाधुन्ध फायरिंग करने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गये। रक्तरंजित हालत में दोनों घायल शिक्षकों को दिनहाटा महकमा अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने नजरुल हक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कूचबिहार के एमजेएन अस्पताल रेफर कर दिया। अनुमान है कि तृणमूल कांग्रेस की आपसी गुटबाजी के कारण ये घटना घटी है। सूत्रों के अनुसार पिछले कई दिनों से दिनहाटा महकमा तृणमूल कांग्रेस के गुटीय संघर्ष को लेकर सुर्खियों में है। गत रविवार की रात दिनहाटा शहर के तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना घटी थी। इस घटना के कुछ समय बाद इलाके की तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष डिम्पल राय की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गयी थी। इस दौरान इलाके में बड़े पैमाने पर बमबाजी भी हुई थी। इसके बाद बुधवार सुबह हुई गोलीबारी ने इलाके में दहशत फैला दी है। स्थानीय तृणमूल विधायक उदयन गुहा ने घटना के बारे में पूछे जाने पर टालते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होने कहा है कि वे पूरे घटना के बारे में पता लगा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि इसी सप्ताह 13 दिसम्बर को जयनगर के विधायक विश्वनाथ दास के होने के भ्रम में बदमाशों ने एक पेट्रोलपम्प के पास एक वाहन में ताबड़तोड़ गोली बारी व बम बारी कक तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। घटना दक्षिण चौबीस परगना जिले के जयनगर में घटी थी। प्राथमिक तौर पर बताया जा रहा है कि गोली व बमबारी का टार्गेट तृणमूल विधायक विश्वनाथ दास थें लेकिन वह हमले में बाल बाल बच गये है लेकिन तीन तृणमूल कर्मियों की मौत इस गोली व बमबारी की घटना में हो गई है। घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। पुलिस ने बताया कि घटन जयनगर पेट्रोल पम्प के पास घटी। यहां तृणमूल विधायक विश्वनाथ दास के लोग उनके वाहन में पेट्रोल लेने के लिये आये थे कि अचनाक ही बदमाशों ने विधायक के वाहन को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ गोली व बमबारी की। यह तो संयोग ही था कि वाहन में विधायक नही थें। बहरहाल लगभग एक सप्ताह में ताबड़तोड़ गोली व बमबारी की यह दुसरी घटना है ।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •