पूर्व मेदिनीपुर। जिला के कांथी जेल से दो कैदियों के भाग निकलने की घटना को शासन ने गंभीरता से लेते हुए दो कारारक्षियों को निलंबित कर दिया है। वहीं जेल अधीक्षक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बिते दिनों कांथी जेल से कर्ण बेरा और नाजीम अहमद नामक दो कैदी चारदीवारी फांद कर भागने में सफल हो गए थे। वाकये से पूरे तहसील में हड़कंप मच गया था, क्योंकि दोनों कुख्यात अपराधी है। किन्हीं मामलों में पेशी के लिए उन्हें कांथी जेल लाया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जेल के दो कारारक्षी दिलीप चंद्र और देव दुलाल जाना को कर्तव्य में लापरवाही का दोषी पाते हुए पद से निलंबित कर दिया। कांथी के एसडीओ कौशिक चटर्जी ने कहा कि शासन की ओर से जेल अधीक्षक सुजीत विश्वास को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समाचार प्रेषण तक फरार कैदियों का कोई पता नहीं लग पाया था। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने कहा कि दोनों कैदियों के पांव में समस्या है। ऐसे में वे जेल से कैसे भागे, यह बड़ा सवाल है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •