राज्यपाल ने हुगली में की भारत माता की पूजा

कोलकाता/हुगली। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय ने हुगली जिले चुंचुड़ा में भारतमाता सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यतौर पर मौजूद होकर भारत माता की पूजा की और हैरत जताया कि आखिर भारत माता कहने पर एक भारतीय को क्या परेशानी होगी। वहीं उन्होंने आज राज्य सरकार पर हिंदू और मुस्लिम पुण्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं में भेदभाव करने का आरोप लगाया। आज सुबह तथागत राय ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है लाखों की संख्या में पुण्यार्थी तारकेश्वर में भगवान शिव पर जल चढ़ाने के लिए जाते हैं। कुछ लोग गंगा सागर और अन्य शिव मंदिरों में भी जाते हैं। उन्हें पैदल चलना पड़ता है। इनकी सुविधाओं के लिए गैर सरकारी संस्थाएं शिविर लगाती हैं लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार उदासीन बन गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की बात जब मुस्लिम पुण्यार्थियों की हो तो उन यात्रियों को हज पर भेजने में बंगाल सरकार उनके लिए पलकें बिछा देती है।राय ने दावा किया कि मुस्लिमों को हज पर भेजने के लिए बड़ी-बड़ी हज हाउस इमारतें बनाई गई हैं, जिसमें एसी से लेकर हर तरह की सुविधाएं हैं। उनके आने जाने, रहने और खाने का सारा खर्च पश्चिम बंगाल सरकार उठाती है, जबकि हिंदू पुण्यार्थियों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा धर्म के आधार पर पुण्यार्थियों में भी भेदभाव किया जाता है।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •