कोलकाता/छत्तीसगढ़। पश्चिम बंगाल पुलिस ने समय-समय पर विभिन्न राजनीतिक दलों की महिला सदस्यों के खिलाफ हिंसा का सहारा लिया है। उक्त बात छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कही। उन्होंने एक तरह से कहा कि बंगाल में भाजपा की रैली के में बवाल के दौरान महिलाओं के साथ बदसलूकी हुई, ये बर्दाश्त से बाहर है। रेखा शर्मा ने कहा कि महिला आयोग ने भी बंगाल में बीजेपी की रैली के दौरान महिलाओं के साथ हुई घटना को संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि पत्र लिखकर सात दिन में सरकार से जवाब भी मांगा गया है। सात दिन बाद महिला आयोग की टीम एक टीम बंगाल में जांच के लिए जाएगी।हमने पश्चिम बंगाल की स्थिति का स्वत: संज्ञान लिया है। राज्य में महिलाओं पर अत्याचार के बाद, हम डीजीपी को एक रिपोर्ट भी भेज रहे हैं और कोलकाता के आयुक्त, “एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने कहा। उन्होंने आगे बताया कि वह इस संबंध में राज्य में एक टीम भी भेज सकती हैं लेकिन डीजीपी के जवाब का इंतजार कर रही हैं.

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •