अधीर चौधरी,दिलीप घोेष, बिमान बनर्जी,सुब्रत मुखर्जी ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से लेकर राज्य कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित देश भर की तमाम हस्तियों ने पूर्व सांसद और लोकसभा के पूर्व अध्‍यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व सांसद और लोकसभा के पूर्व अध्‍यक्ष श्री सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री ने कहा,‘पूर्व सांसद और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी भारतीय राजनीति के एक कद्दावर नेता थे। उन्होंने हमारे संसदीय लोकतंत्र को समृद्ध बनाया था और वह गरीबों एवं कमजोर तबकों के लोगों के कल्याण के लिए एक मुखर आवाज थे। मैं उनके निधन से मर्माहत हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।’ वहीं राज्य की की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा ””विशिष्ट कानूनविद, राजनीतिक और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के निधन से मैं आहत हूं””। ममता बनर्जी ने कहा कि 1971 से 2009 तक वह दस बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए। 1996 में उन्हें ”आउटस्टैंडिंग पार्लियामेंटेरियन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया था। वह 2004-2009 तक लोकसभा अध्यक्ष थे। उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सीएम ने दिवंगत के शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इधर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुझे बहुत ही खराब लग लग रह है कि इस तरह की एक हस्ती अब हमारे बीच नही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोेष ने कहा कि, वह राजनीति के एक स्तंभ व अच्छे इंसान थे। राज्यसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी नेकहा कि सोमनाथ चटर्जी ने लोकतंत्र की गरीमा को जिस तरह से बहाल रखा वह अनुकरणिय है। राज्यमंत्री सुब्रत मुखर्जी नेकहा कि उनके निधन से राजनीति का एक तारा खो गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •