देहरादून।
दुनिया भर में जन आस्था के चारधाम यात्रा का श्रीगणेश अक्षय तृतीया के दिन यानी सोमवार से हो गया है।  शीतकाल में लगभग छह महीने तक बंद रहने के बाद उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। उत्तरकाशी जिले में दस हजार से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर तथा रुद्रप्रयाग जिले में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की सारी तैयारियां कर ली गई हैं।खबर के लिखे जाने तक तीर्थ यात्रियों का जत्था धार्मिक उद्घोष के साथ तीर्थ यात्रा कर रहें थें। गढ़वाल हिमालय के चार धामों के नाम से प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट 11 मई को खोले जाएंगे।

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •