एक साथ लामबद्ध हुए माकपा व कांग्रेस के विधायक
विपक्ष के विधायकों ने की मामले पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल से हस्ताक्षेप की मांग

कोलकाता।राज्य के विभिन्न कॉलेजों में भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोपों के तहत आज माकपा व कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा करते हुए वाकआउट किया उन्होंने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।।विधानसभा में माकपा और कांग्रेस के विधायकों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की।विधानसभा का सत्र शुरू होते ही वाममोर्चा के नेता अशोक भट्टाचार्य और सुजन चक्रवर्ती ने मेडिकल कॉलेज में छात्रों के अनशन को लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी से अनुरोध किया, लेकिन अध्यक्ष ने उनके प्रस्ताव को नहीं माना। इसके बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान ने राज्य के विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर वसूली को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा की मांग की। जिसे उन्होंने खारिज कर दिया। इसके बाद विपक्षी विधायकों ने विधानसभा के व्हेल में नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर जवाब देते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग की स्वतंत्र प्रभार मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा की मेडिकल कॉलेज की समस्या राज्य सरकार के अधीन नहीं है। कॉलेज काउंसिल इस समस्या का समाधान कर रही है और छात्रों का सांकेतिक हड़ताल खत्म करवाने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने छात्रों के अनशन को सांकेतिक कहा वैसे ही विपक्ष के विधायकों ने फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। विधायकों का कहना था कि 13 दिनों से लगातार अनशन पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ती जा रही है। पांच से अधिक छात्रों की हालत बिगड़ चुकी है। बावजूद इसके मंत्री किस आधार पर छात्रों के अनशन को सांकेतिक बता रही हैं? हालांकि विपक्ष के तर्क को दरकिनार करते हुए मंत्री चंद्रिमा छात्रों के अनशन को सांकेतिक बताती रही। यही नहीं उन्होंने विधायकों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने के बजाय मेडिकल कॉलेज में जाकर छात्रों का अनशन खत्म करने के लिए समझाएं।

Spread the love
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    6
    Shares
  •  
    6
    Shares
  • 6
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •