जाकिर अली
हुगली। बांसबेड़िया के पंचाननतला फुटबॉल ग्राउंड में जनसभा को सम्बोधित करने आज कुछ ही मीनट पहले उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा मंच पर पहुंच गये हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज यानी सोमवार को हुगली जिले के बांसबेड़िया सहित राज्य भर में चार जनसभाएं होनी है।योगी आदित्यनाथ सबसे पहले सुबह 10. 30 बजे बनगांव के आरएस मैदान, दोपहर 12.30 बजे बहरमपुर के एफयूसी ग्राउंड, दोपहर 2.30 बजे बर्दमान पूर्व के कालना स्थित धातृ गांव फुटबॉल ग्राउंड एवं हुगली के बांसबेड़िया के पंचाननतला फुटबॉल ग्राउंड में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे वैसे योगी आदित्यनाथ के इन चार सभाओं में सबसे निगाह कहीं ज्यादा टिकी है तो वह है हुगली के हिन्दीभाषी बहुल शहर बांसबेड़िया की सभा। हुगली से प्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाकेट चुनावी मैदान में हैं और एक तरह से उनका चुनावी भविष्य भी दांव पर लगा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •