डॉक्टरों ने सर्जरी कर पेट से निकाला

कोलकाता। सावधानी हटी की दुर्घटना घटी। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ ।महानगर कोलकाता की एक महिला प्रफेसर ने खाने के साथ ही ब्लेड निगल लिया। पेट में ब्लेड कुछ गंभीर खतरा पैदा करे, इससे पहले ही डॉक्टरों ने एंडोस्कोपिक ऑपरेशन कर ब्लेड को सुरक्षित तरीके से निकाल दिया। यह घटना मालती महक (बदला नाम) के साथ हुई। वह अपने घर में किताब पढ़ते हुए खाना खा रहीं थीं। उसी दौरान गलती से ब्लेड भी निगल लिया। परिजनों ने उनकी बात पर यकीन ही नहीं किया, लेकिन प्रफेसर हॉस्पिटल जाकर चेक-अप कराने की जिद पर अड़ गईं। प्रफेसर की बात सुनकर निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर भी स्तब्ध रह गए और उन्होंने ब्लेड की सही पोजिशन जानने के लिए टेस्ट कराने की बात कही। जांच में पता चला कि ब्लेड, पेट के बिल्कुल निचले सिरे में छोटी आंत तक पहुंच गया है। डॉक्टरों ने इमर्जेन्सी केस बताते हुए फौरन ब्लेड को निकालने की बात कही। कोलकाता के अपोलो ग्लेनेगल्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर महेश गोयनका ने कहा, ‘अगर ब्लेड आंत में घुस जाता तो फिर यह केस बहुत जटिल हो जाता। सिक्के, दांत, अंगूठी निगलने जैसे केस आते हैं, लेकिन ब्लेड धारदार होता है, इसलिए हमें अधिक सतर्कता की जरुरत थी। हमने ओवरट्यूब एंडोस्कोपी की मदद से ब्लेड को बाहर निकाल लिया।’
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •