जयेश जायसवाल/ रमेश जायसवाल

कोलकाता। विशिष्ट समाज सेवी अशोक जायसवाल जी का जन्मदिन पश्चिम बंगाल जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा द्वारा मनाया गया। संस्था के महासचिव मनीलाल जायसवाल ने बताया कि अशोक जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर इस तेज गर्मी में सेवा में तैनात ट्राफिक पुलिस कर्मियों को ” रेड बुल” एनर्जी ड्रिंक व फ्रूट वाटर पिलाया गया,इस कार्यक्रम को ट्रैफिक ( ओसी)  तन्मय उपाध्याय, सह प्रभारी सुमित दा, उल्टाडांगा ट्रैफिक गार्ड के साथ मिलकर सम्पन्न किया गया । इस अवसर पर दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में मानिकतल्ला, आम्हर् स्ट्रीट, ठनठनीया, विवेकानन्द रोड, हेदुआ, हाथीबागान, खन्ना, गौरीवाड़ी, मोचीबजार, उल्टाडांगा, वीआईपी, साल्टलेक, बंगाल केमिकल्स, काकुड़गाछी, बाघमारी आदी जगहों पर तैनात ट्राफिक पुलिस वालों को एनर्जी ड्रिंक दिया गया।सेवा कार्य किया गया ।इस सेवा कार्य मे जायसवाल समाज के लोग उपस्थित थें ।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •