सिलीगुड़ी।जिले में नेशनल हाइवे के फ्लाईओवर का एक हिस्सा टूट कर गिर गया। शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित फांसीदेवा के कांतीभिटा के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा आज तड़के टूट कर गिर गया जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई।हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31-डी पर उक्त निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कुछ हिस्सा शनिवार सुबह अचानक टूट कर गिर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर के निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता को लेकर इंजीनियर का घेराव कर प्रर्दशन किया। राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत कर इसके निर्माण में हुई अनिमियतता की जांच की मांग की जाएगी।गौरतलब है कि  इससे पहले भी 2016 में कोलकाता में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से अधिक घायल हुए थे। यह हादसा शहर के होलसेल मार्केट बड़ा बजार इलाके में हुआ था। फ्लाईओवर हादसे की घटना में वाराणसी मामले को भूला नहीं जा सकता है। इसी साल मई महीने में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा टूट कर गिर जाने से 20 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •