कोलकाता। जहां राज्य भर में सत्ताधारी सरकार के द्वारा समग्र विकास के दावे किये जा रहे हैं वहीं आज भी महानगर कोलकाता से जूड़े तमाम जगहों पर मूलभूत सुविधाएं गूलर का फूल साबित हो रही है। आज महेशतल्ला मंडल 1 के वार्ड 7 में बदहाल व जर्जर सड़क, स्वच्छ पेयजल व अपने बदहाल गंगा घाट सहित खेल के मैदान की बदहाली के खिलाफ स्थानीय भाजपा द्वारा एक विरोध रैली निकाल कर स्थानीय पार्षद को चेतावनी दी गई कि अगर उक्त मांगों पर जनहीत में गौर नहीं किया जाता है तो वृहत्तर आन्दोंलन की बाध्यता होगी। स्थानीय भाजपा द्वारा आरोप लगाया गया कि विगत 8 वर्षों से वार्ड और राज्य में एक ही सरकार है फ़िर वार्ड की जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्यो रखा जा रहा है। विरोध रैली में तापस पाल,प्रदीप शर्मा, भगवान जी झा,राजीव मजूमदार, तपन साहा, संजय सिंह, संभु साव,अमित प्रसाद, पप्पू राम,उमेश साव,बसंत तिवारी, संतोष महतो,सुनील रजक ,अनिल चौधरी, के अलावा अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

Spread the love
  • 15
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    15
    Shares
  •  
    15
    Shares
  • 15
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •