सिलीगुड़ी। गोसांईपुर इलाके से तस्करी से पहले पुलिस ने करोड़ों रुपये की विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति को बरामद किया है। घटना में शामिल होने के आरोप में दो युवकों गिरफ्तार कर आज इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि सिलीगुड़ी के गोसांईपुर से एक बहुमूल्य प्राचीन मूर्ति की तस्करी की जाएगी। इसके बाद सिलीगुड़ी पुलिस का स्पेशल ऑपरेशनल ग्रुप और बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार की रात तलाशी अभियान के दौरान दो युवकों इस्माइल हक और अनूप मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से विष्णु की लकड़ी की एक मूर्ति बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए युवक जलपाईगुड़ी और कूचबिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, प्राचीन मूर्ति को 6 करोड़ रुपये में बेचा जा रहा था। संभवत: नेपाल का कोई व्यक्ति इसे खरीदने वाला था। पुलिस ने इस मूर्ति की विदेशों में तस्करी होने की संभावना से इनकार नहीं किया है।
माना जा रहा है कि सिलीगुड़ी में हुई इस घटना के पीछे तस्करों का एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। पुलिस का मानना है कि आरोपितों से पूछताछ करने पर ही घटना के मूल कारणों का पता चल सकता है। गौरतलब है कि सिलीगुड़ी इलाके में मूर्तियों की तस्करी की ऐसी कोई घटना अब तक नहीं हुई है, लेकिन उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं और कई दुर्लभ मूर्तियाँ भी बरामद की गई हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •