आठ सोने के बिस्कुट बरामद

कोलकाता। अभी एक नाइजीरियन महिला द्वारा अपने विशेष अंग में ड्रग्स छुपाकर लाने की घटना के 36 घंटे भी नही हुए थे कि कोलकाता एयरपोर्ट में एक विमान यात्री को अपने मलद्वार में सोना  छुपाकर लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी आगरतल्ला से कोलकाता पहुंचा था। उसके पास से सोने के आठ बिस्कुट मिले हैं, जिनका वजन 800 ग्राम है। इसका बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपये है। सीआइएसएफ जवानों ने आरोपित को पकड़ कर आयकर विभाग के हवाले कर दिया।पुलिस उससे पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाने में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दिन आगरतल्ला से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे यात्री की हरकतों को देख संदेह होने पर सीआइएसएफ कर्मियों ने उसकी तलाशी ली। स्कैनर मशीन के सामने खड़ा करने पर उसके शरीर में सोने के बिस्कुट दिखे। सभी तस्करी के इरादे से लाए गए थे। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया और एक-एक सभी बिस्कुट बाहर निकाले गए। अधिकारी पता लगाने में जुटे हैं कि वो कहां से सोने का बिस्कुट लिया था और कोलकाता में किसे देने वाला था। गौरतलब हो कि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार की देर रात कोलकाता एयरपोर्ट से गुप्त सूचना के आधार पर डेविड ब्लेसिंग (30) नामक नाइजीरियन महिला को 12 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था, जिसे  अपने विशेष अंग में छिपा कर लाई थी।
Spread the love
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    5
    Shares
  •  
    5
    Shares
  • 5
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •