bd 3

बांग्लादेश में अपने हाहाकारी स्वरुप में तबाही मचाता रोआनु

    

ढाका से  असीम मंडल व कोलकाता से जितेश द्विवेदी

चक्रवाती रोआनु राज्य के उपकुलों से गुजरते हुए शाम को बांग्लादेश में कदम रखते हुए जबतक थोड़ा कमजोर हुआ, तबतक इस चक्रवात ने भारी तबाही मचाया। उक्त चक्रवात के कारण बांग्लादेश में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है। जबकि दो सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रोआनु ने पड़ोसी देश में काफी तबाही की है।   मौसम विभाग का मानना है कि उक्त चक्रवात के प्रभाव से राज्य के दक्षिणी बागों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। जबकि राज्य के उपकुलों में बारिश शुरु हो गई है। राज्य के लिये अगले 24 घंटे खतरे के हैं औऱ उक्त स्थिती के कारण भारी से अति भारी भारी तौर पर बारिश हो सकती ह। मछुआरों को समुन्द्र में नहीं जानेके लिये चेतावनी दी गई है। जबकि राहत आपदा प्रबंधन की टीम तैयार है। वहीं प्रशासन भी अलर्ट है।

 पहले से ही किया गया था अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर आया चक्रवाती तूफान रोआनु गुरुवार को 11.30 बजे मछलीपत्तनम से लगभग 80 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व, विशाखापत्तनम के 290 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम तथा काकीनाडा के 160 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में अक्षांश 15.6º एन और देशांतर 81.6 ºई में केंद्रित था। अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा और आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ सकता है। उसके बाद इसकी दिशा उत्तर पूर्व हो सकती है। आज रात तक तेज चक्रवाती तूफान आएगा। उत्तर पूर्व में बढ़ते हुए यह 21 मई की रात तथा 22 मई को तड़के खेपुपारा तथा कॉक्स बाजार के बीच दक्षिण बंगलादेश तट से गुजरेगा।अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। उसके 24 घंटे बाद कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। उसके 24 घंटे बाद कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। तेलंगाना और रॉयलसीमा में अगले 24 घंटों में अधिकतर स्थानों पर बारिश होगी। अगले 24 घंटों में उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर 90-100 से 110 की रफ्तार से हवा चलेगी। अगले 36 घंटों में 100-110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले 48 घंटों में आंध्र प्रदेश में और आज रात से ओडिशा के दक्षिण तटीय क्षेत्रों में फूस की झोपड़ियों, बिजली संचार लाइनों को नुकसान होने तथा कच्ची सड़कों, हल्के रूप से क्षतिग्रस्त सड़कों और पक्की सड़कों को नुकसान हो सकता है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे अगले 48 घंटों में आंध्र प्रदेश के तट, उत्तर तमिलनाडु  के तट से समुद्र में न जाएं। ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में आज रात से मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।

                                                        पूर्वानुमान ट्रैक और चक्रवात की तीव्रता

तिथि/समय(आईएसटी) स्थिति

(अक्षांश °N/देशांतर. °E)

हवा की अधिकतम गति (केएमपीएच)  चक्रवाती गड़बड़ी की श्रेणी

 

19-05-2016/1130 15.6/81.6 70-80 से 90 चक्रवाती तूफान
19-05-2016/1730 16.1/82.2 90-100 से 110 गंभीर चक्रवाती तूफान
19-05-2016/2330 16.5/82.8 95-105 से 120 गंभीर चक्रवाती तूफान
20-05-2016/0530 16.9/83.2 95-105 से 120 गंभीर चक्रवाती तूफान
20-05-2016/1130 17.5/84.0 90-100 से 110 गंभीर चक्रवाती तूफान
20-05-2016/2330 18.7/85.9 70-80 से 90 चक्रवाती तूफान
21-05-2016/1130 20.1/88.5 70-80 से 90 चक्रवाती तूफान
21-05-2016/2330 21.6/91.4 70-80 से 90 चक्रवाती तूफान
22-05-2016/1130 23.4/94.8 50-60 से 70 गंभीर दबाव

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •