देवाशिष चटर्जी

कोलकाता। हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं होता है। यह चिंता का विषय है कि राज्य में मतदान के बाद हिंसा की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। उक्त बात एक प्रोटेक्शन फॉर डेमोक्रेटिक ह्युमन राईट्स ऑफ इंडिया के सर्वभारतीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार दुबे ने रविवार को कमेटि के आंतरिक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि राज्य में ममता बनर्जी की मेगा जीत यह साबित करता है कि जनता का भरपुर प्यार उन्हें मिला है इसलिये वह साधुवाद व बधाई की पात्र हैं। लेकिन राज्य में हो रहे हिंसक घटनों पर रोक की जरुरत है। आंतरिक बैठक की अध्यक्षता अधीवक्ता गुलाम साकीर ने की। डॉ. दुबे ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि अगर हिंसा का घटनाएं नहीं बंद होती है तो 25 मई को कार्यकारिणी की बैठक में हिंसक घटनाओं की रोकथाम के मामले पर क्या किया जा सकता है इस पर रणनीति तैयार होगी। बैठक में विष्णु अग्रवाल, जय प्रकाश पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, कमल पुरहित, डॉ. बीएन चतुर्वेदी, मुबारक अली, कमल पाण्डेय व मनोज चक्रवर्ती ने अपनी बात रखी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •