अचानक नग्न होकर ट्रेन की उपर करने लगी चहल कदमी
हजारों की भीड़ की कोशिश नाकाम

जाकीर अली/ जेपी शर्मा
हुगली। लोकल ट्रेन की छत पर चढ़ी एक महिला की मौत हजारों लोगों के सामने बिजली के झटके से से हो गई व भीड़ व देखते ही रह गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना चुंचुड़ा स्टेशन में आज सुबह को घटी। ट्रेन यात्रियों ने घटना स्थल पर बताय़ा कि शायद मानिसक तौर पर विकार ग्रस्त उक्त नग्न महिला पता नही कैसे ट्रेन की छत पर चढ़ गई और लोगों के मना करने के बावजूद भी वह ट्रेन की छत पर चहल कदमी करती रही। आखिर वही हुआ जिसका डर वहां मौजूद हजारों ट्रेन यात्रियों को था। महिला ट्रेन के ओवरहेड तार के सम्पर्क में आ गई और अनायस ही मौत की शिकार हो गई। उक्त घटना से ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई और फिर जीआरपीएफ व आरपीएफ द्वारा उक्त महिला के शव को ट्रेन की छत से उतारा गया व अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने भी महिला को मृत करार दिया। उक्त कारणों से ट्रेन सेवा सुबह के 10 बजे से लेकर लगभग 11 बजे ताक प्रभावित रही। जीआरपी के ओसी तापस चटर्जी ने उक्त खबर की पुष्टी की। उन्होंने बताया कि महिला ट्रेन की छत पर कैसे चढ़ी यह नहीं पता लेकिन घटना की जांच की जा रही है। हमलोग इससे पहले कुछ कर पाते कि महिला की मौत हो गई। दमकल कर्मियों द्वारा की गई कोशिश भी नाकाम हो गई।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •