पति के अवैध सम्बंध का मृतका ने किया था विरोध

कोलकाता। महानगर कोलकाता जैसे जगह पर अगर दहेज की बलिबेदी पर आज भी किसी की बलि चढ़े तो यह चिंता की बत है। जी हां, मानिकतल्ला के मुरारी पुकुर में में एक गृहणी फूलकुमारी मारिक (21) की मौत का मामला सामने आया है। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज नहीं मिलने पर फूलकुमारी की हत्या की गई है। उक्त आरोप मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर लगाया है। घटना कोलकाता के मानिकतला इलाके में हुई। पुलिस मृतका के पति दीपक मारीक से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पहले मानिकतला थाना के मुरारी पुकुर के रहने वाले दीपक मारिक की शादी फूलकुमारी से हुई थी। मृतका के परिवार के सदस्यों ने बताया कि दीपक स्थानीय एक गंजी कारखाने में काम करता है। शादी के समय एक लाख रुपये दहेज के रूप में दिये गये थे, लेकिन पिछले तीन वर्षों से दीपक और उसके परिवारवाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। रुपए नहीं देने पर विवाहिता पर मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार किया जाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दीपक का उसकी मामी के साथ अवैध संबंध था। इसका विरोध करने पर भी फूलकुमारी पर अत्याचार किया जाता था। गुरुवार रात फूलकुमारी के पिता के पास एक फोन आया। दीपक के परिजनों ने बताया कि फूलकुमारी ने जहर खा लिया है।तुरंत उसके पिता और अन्य परिजन फूलकुमारी के ससुराल पहुंचे और देखा कि फूलकुमारी मृत पड़ी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तमाम आरोपो की जांच की जा रही है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •