मार्निंग वाक के दौरान घटी घटना

घटना से इलाके में तनाव

कोलकाता। महानगर कोलकाता से सटे सोदपुर जैसे अंचल में अपराधिक तत्वों का मनोबल किस कदर से उफान पर है इसका प्रमाण एक बार फिर मिला। बदमाशों ने एक व्यवसायी नाम संजय सिंह (35) को गोलियों से भून दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाशों ने उत्तर चौबीस परगना के सोदपुर के हरिश्चंद्र रोड के बारह मंदिर घाट इलाके में शनिवार सुबह तड़के मार्निंग वाक पर निकले एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संजय सिंह भवन निर्माण सामग्री का व्यवसाय करते थे। पुलिस के अनुसार, व्यवसायी रोज ही मार्निंग वाक पर निकलते थे। शनिवार को उनके पीछे तीन बाइक सवार लग गए। स्थिति को समझकर संजय ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह बच नहीं सके और बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन पर दनादन पांच राउंड गोलियां चला दी। तीन-चार गोली व्यवसायी को लगी। इसके बाद सभी बाइक सवार फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और संजय को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। घटना के पीछे क्या कारण है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है। स्तानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस जल्द से जल्द संयज के हत्यारे को गिरफ्तार करे।
Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •