खुद को कई बार चाकू से गोदा

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के प्रेसीडेंसी सेंट्रल जेल यानी सुधार गृह में मौत की सजा काट रहे एक कैदी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। रईस कुरैशी (50) को सरकारी एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रॉमा केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार की रात कुरैशी ने अपने सेल में खुद पर कई बार चाकू से हमला किया। जब मामला सुधार गृह के वार्डन व सुरक्षा गार्डो के संज्ञान में आया, तो उन्होंने जल्दी से सेल में घुसकर कैदी के हाथ से धारदार हथियार छीना और अस्पताल में भर्ती कराया। कुरैशी को चार लोगों की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी। इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, पहला यह कि कैदी के जेल में तेज धारदार चाकू कैसे पहुंचा। दूसरा सवाल यह है कि क्या किसी ने कुरैशी को इस तरह का कदम उठाने के लिए उकसाया था। हालांकि, राज्य सुधार सेवा विभाग के अधिकारियों ने घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। स्थानीय थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •