कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महालया वाले दिन छह दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया है। इस मौके पर ममता ने कोरोना के नियमों का पालन करने के साथ किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए पंडाल आयोजकों को सतर्क रहने की नसीहत दी।आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सबसे पहले शाम 4 बजे के करीब नाकतला उदयन संघ के पूजा पंडाल में पहुंचीं। यहां शंख बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। बनर्जी ने यहां के पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मां दुर्गा का पाठ भी किया और लोगों को पूजा पंडालों के भ्रमण करने के दौरा शारीरिक दूरी का पालन करने की नसीहत भी दी।उन्होंने आयोजकों को सुझाव भी दिया कि पंडाल में भीड़ न हो और किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने दुर्गा पूजा आयोजन करने वाली संस्थाओं से बड़ी संख्या में वॉलिंटियर तैयार करने को भी कहा है, जो भीड़ से कोरोना रोकथाम प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने में मदद करेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री सलीमपुर पल्ली पूजा पंडाल और बाबूबागान पूजा मंडप का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने यहां भी आयोजकों को विशेष तौर पर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शाम 5:30 बजे के जोधपुर पार्क की 95 पल्ली दुर्गा पूजा पंडाल और जोधपुर पार्क पूजा मंडप का उद्घाटन किया।अंत में मुख्यमंत्री चेतला अग्रणी पूजा मंडप का उद्घाटन किया। यहां भी उन्होंने शक्ति की आराधना कर चंडी पाठ भी किया। बनर्जी के साथ मंत्री फिरहाद हकीम भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने पूजा के दौरान मनसा, वाचा, कर्मणा परोपकार के प्रति लोगों को समर्पित रहने की भी नसीहत दी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •