रमेश राय

हावड़ा। 151680053545167468 (1)श्री शीतला माता स्नान यात्रा के उपलक्ष्य में सलकिया युवा सहायक संस्था के द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में आये माता के भक्तों को पानी, चाय, टॉफी, पेप्सी एवं डाभ सहित अन्य खाद्य समग्री का वितरण किया गया। साथ ही संस्था द्वारा जन सैलाब में बिछड़े लोगों को उनके परिजनो से मिलवाया गया. संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार झा ने बताया कि बिगत 8 वर्षों से सेवा शिविर का आयोजन करते आ रहे है एवं इस वर्ष केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना मिशन निर्मल बंगला के समर्थन में पोस्टर लगा कर लोगों को जागरूक किया गया, स्वच्छ वातावरण रखने के लिए निवेदन किया गया, श्री झा ने कहा कि पुलिस की तत्परता उल्लेखनीय रही फिर भी कुछ लोगों ने नियम कानून को ताक पर रख फिल्मी गाना बजाय. अतिथि के तौर पर पार्षद कैलाश मिश्रा, श्री अशोक कुमार झा सहित अन्यगण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. शिविर के सफल आयोजन में विजय कुमार झा, अभिषेक सिंह, जगमोहन साव, बिनोद गुप्ता, अदिति राय, सुनील झा, सुन्दरम झा, शिवम झा, संजय पंडित, अनिल यादव, ओम प्रकाश गौर, प्रकाश झा, कृष्णा सिंह सहित अन्य सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा.

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •