हुगली। जिले में किस कदर अपराधियों का मोनबल बढ़ा हुआ है यह इस घटना से पता चल सकता है। युवा तृणमूल कांग्रेस कर्मी शेख सैदुल को बदमाशों ने तब गोली मार दी जब वह पार्टी कार्यालय से घर लौट रहा था । पुलिस ने बताया कि सैदुल को गंभीर अवस्था में उसे पहले आरामबाग दक्षिण नारायणपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोलकाता भेजा गया है। पुलिस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। रविवार देर रात नौ बजे के करीब अरन्ती हियातपुर अपने घर लौट रहे शेख सैदुल को कुछ बदमाशों ने घेर लिया। खतरा देखकर सैदुल वहां से भागा। उसे भागते हुए लक्ष्य कर बदमाशों ने तीन गोलियां चलाईं। इस दौरान सैदुल के बाएं पैर में एक गोली लगी। इसके बाद स्थानीय लोग वहां आ गए। मौके पर आरामबाग के एसडीपीओ कृषाणु राय और आरामबाग थाने के आईसी शान्तनु पहुंचे और गंभीर हालत में ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। तृणमूल सूत्रों के मुताबिक पंचायत चुनाव के बाद कौन सा गुट बोर्ड गठन करेगा?, इसे लेकर तृणमूल के दो गुटों में झड़प आम बात है। कई बार दोनों गुटों में झड़प हो चुकी है। तृणमूल का मानना है कि इसी को लेकर यह घटना घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हो रही है।
Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •