हुगली। चंदननगर एक ऐतिहासिक शहर है।  इसी शहर ने उन्हें विजय का ताज पहनाया है और यह उनके लिए गौरव की बात है | उक्त बात रविवार की शाम को चंदननगर से नवनिर्वाचित विधायक और सूचना और सांस्कृतिक विभाग के राज्य मंत्री इन्द्रनील सेन ने कही। वह चंदननगर पंचानन तल्ला इलाके में आयोजित अपने प्रथम संवाददाता सम्मलेन में बोल रहें थें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें सूचना व सांस्कृतिक विभाग सौपा वह उनके लिए वह उनका आभारी है | वह कला संस्कृति से खुद भी जुड़े हैं और गायक है | ममता बनर्जी खुद भी कला संस्कृति को के उत्थान के कोशिश में जुटी हुई हैं | राज्य के 70 हजार कला-संस्कृति से जुड़ें लोगों को पेंशन की व्यवस्था की है | इस काम में वह और भी क्या अग्रगति किया जा सकता है उस पर ध्यान देगे | सूचना विभाग को और भी उन्नत बनाने का काम करेंगे , ताकि किसी भी घटना और आपात स्थिती की सूचना लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच सकेगे | इस पर भी ध्यान देंगे | विधानसभा के काम के बाद जो समय उनके पास मिलेंगे | उस काम को वह चंदननगर की जनता के सेवा कार्य में लगायेंगे | चंदननगर स्तिथ उनके कार्यालय हर रोज सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक खुला रहेगा | वह अपने कार्यालय में रहें या नहीं रहे उनका हर काम होगा | चंदननगर की जगद्धात्री पूजा का जो सुनाम है उस सुनाम को विश्व के कोने-कोने में पहुंचे इस दिशा में भी काम करेंगे | चंदननगर एक ऐतिहासिक शहर है और  इसे हेरिटेज शहर बनाने के लिए हर प्रयास करेंगे।

 

 

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •