कहा, राज्य चुनाव आयोग अब ममता चुनाव आयोग बन गया

कोलकाता। इस राज्य में लोकतंत्र की हत्या हुई है। यहां चुनाव के नाम पर जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या हुई है यह शर्मनाक है। उक्त आरोप आज केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महानगर कोलकाता में मीडियाकर्मियों से बातचीत में लगाये। उन्होंने कहा कि पुरुलिया में पिछले दिनों भाजयुमो नेता त्रिलोचन महतो का अपहरण कर हत्या कर दी गयी थी, वही एक और भाजपा कर्मी की हत्या की गई है इससे पता चलता है कि बंगाल के क्या हालात है।केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हत्याओं के मामले में हम सिधे चार्जसीट देंगे। जावड़ेकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य चुनाव आयोग आज ममता चुनाव आयोग बन गया है। इस राज्य में भाजपा के 19 लोग मारे गये है। इससे पता चलता है कि बंगाल में किस तरह की दबंई चल रही है। पंचायत चुनाव में भाजपा के 5,600 प्रार्थी ने विजय का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस राज्य भाजपा का परिणाम काफी बेहतर होगा। अगर सत्तारुढ तृणमूल के लोग पंचायत चुनाव में हिंसा की हद को पार नही करते तो परिणाण एकदम भाजपा के ही पक्ष में जाता। आने वाला समय इस राज्य में भाजपा का होगा। पंचायत चुनाव में माकपा के 1500 व कांग्रेस के 1000 हजार प्रार्थियों ने जीत दर्जी की लेकिन सच तो यह है कि आने वाले समय में इन आंकड़ो पर भाजपा का नाम लिखा होगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अब तृणमूल सरकार ने इस राज्य में नि शब्द हत्या की राजनीति कर रही है और जनता को इसका जवाब देना होगा। िस राज्य में जिस तरह से हिंसा की संस्कृति शुर हुई है वह दुखद है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •