गंतव्य स्थल से पहले 30 लोग गिरफ्तार
तृणमूलियों व पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की

सुमोना राना
कोलकाता। देश भर में मूर्ति की राजनीति जारी है। इसी क्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति शुद्धिकरण कार्यक्रम में शामिल होने आये 30 भाजपा कर्मी व नेताओ को गुरुवार को पुलिस ने जहां गिरफ्तार कर लिया। वहीं उक्त अभियान में आये भाजपाईयों के साथ तृणमूल कर्मियों व पुलिस के साथ दक्का मुक्की की घटना घटी। आरोप है कि माला राय व शोभनदेव चट्टोपाद्याय के लोगों हमला किया। ज्ञात रहे कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की ओर से गुरुवार को कालीघाट के केवड़ातला में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति के शुद्धिकरण का कार्यक्रम रखा गया था। इसी में यह लोग भाग लेने आये थे लेकिन गंतव्य स्थल पहुंचने से पहले ही भाजपाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़ने के विरोध में बदमाशों ने केवड़ातला श्मशान घाट के पास स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर कालिख पोत दी और उसे तोड़ने की भी कोशिश की। वामो कार्यकर्ताओं पर इसका आरोप लगा था। मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसके बाद घोष ने मूर्ति का दुग्धाभिषेक कर शुद्धिकरण का आह्वान किया था। गुरुवार को वहीं कार्यक्रम था। हालांकि निगम की ओर से इसकी स्वीकृति नहीं दी गई थी। तृणमूल पार्षद माला रॉय ने बुधवार को ही साफ कर दिया था कि यह मूर्ति निगम की है और इसे लेकर हम किसी को राजनीति नहीं करने नहीं देंगे।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •