नदिया। राज्य के पंचायत चुनाव में जिस तरह से हिंसा सहित खून खराबे की घटनाएं घटी है उक्त स्थिति पर राज्य की सत्ताधारी सरकार पर विपक्ष ने जमकर सुरक्षा व्यवस्था पर उंगलियां उठाई है। इसी क्रम में आज आज पंचायत चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर जारी हिंसा निर्दल प्रत्याशी को मारी गोली मार दी गई है। आरोप है कि घटना को तृणमूल समर्थकों ने अंजाम दिया है। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि नदिया जिले के शांतिपुर में एक निर्दल प्रत्याशी को गोली मार दी गई। घायल व्यक्ति का नाम बिशू राहा है। घटना सोमवार सुबह नदिया के बेलघरिया दो नम्बर ग्राम पंचायत इलाके में घटी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिशू राहा ने आरोप लगाया कि सोमवार तड़के वह घर से निकले थे। इसी दौरान शांतिपुर के गबारचक इलाके में तृणमूल के बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य कर गोली चलायी। गंभीर रूप से घायल बिशू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय तृणमूल नेतृत्व ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। बहरहाल मामले पर किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •