बांकुड़ा। जिस समय राज्य में पंचायत चुनाव की सरगर्मी पूरे उफान पर रही ठीक उसी दौरान बांकुड़ा जिले के सिमला पाल ब्लॉक के धुलापुर गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। एक ग्रामीण की हत्या की जांच की मांग पर लोगों ने बहिष्कार का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार रविवार को जमीन विवाद में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई थी। मृतक का नाम सुनील कर्मकार है। घटना की जांच की मांग पर सोमवार को ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर सिमला पाल ब्लॉक के धुलापुर ग्राम के धुलापुर प्राथमिक विद्यालय के 91 नम्बर बूथ के सामने प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। बहरहाल यह पता नही चल सका था कि मतदान को लेकर आगे यहां क्या स्थिति रही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •