कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत आसपास के जिलों में डेंगू का संक्रमण बेलगाम होता जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने आज इस बात की पुष्टि की है कि पूरे राज्य में 37 हजार से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में राम नगर लेन फोरम ऑफ रेवोल्यूशन फॉर कम्युनिटीज एजुकेशन (आरएनएल फोर्स) द्वारा मटियाबुर्ज व गार्डेनरीच अंचल में डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया गया। आरएनएल फोर्स के लारायब मोमिन ने उक्त जानकारी दी। लारायब मोमिन ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में बताया कि, मच्छर जनित रोगों के खिलाफ चलाये जा रहें। अभियान में तमाम जगहों की साफ सफाई हमलोग कर रहें हैं और लोगों को डेंगू सह मच्छर जनित रोगों की जानकारी दें रहें कि उन्हें कैसे अपने घरों व पर्यावरण को साफ व स्वच्छ रखना है। उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान अभियान में वेद सिंह, गौतम चौधरी, विकास चौधरी व अनिकेत साव व अन्य मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •