शुभकामना तो दूर लेफ्ट की हार पर खामोश येचुरी

कोलकाता। बंगाल में जनता का फैसला सामने आ चुका है। बस देर है तो ममता बनर्जी के फिर एक बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने का। ममता की जीत और अपनी हार को बाकी पार्टियों ने स्वीकार कर लिया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी हैं।  महाराष्ट्र के सीएम  देवेंद्र फड़नवीस ने ममता बनर्जी को उनकी इस जीत पर बधाई दी है। इसके साथ ही सौरव गांगुली ने ममता बनर्जी  की जीत पर मुबारकबाद दी है। खुद ममता बनर्जी ने बताया है कि उन्हें पीएम के अलावा, रेलमंत्री सुरेश प्रभु, वित्तमंत्री अरुण जेटली, अमिताभ बच्चन आदी ने पार्टी के जीत पर बधाई दी है। ममता बनर्जी को बधाई की बात तो दूर लेफ्ट के नतीजों पर सीता राम येचुरी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।  पश्चिम बंगाल में एक मायने में लेफ्ट की सबसे बड़ी हार है। इस बार येचुरी की पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, जिसके बाद में लेफ्ट की बुरी तरह से हार हुई है। कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पार्टी ने हार स्वीकार कर ली है।  उनकी हार कैसी हुई और उनकी पार्टी को सीटें इतनी कम कैसी मिली है, इसका मंथन किया जाएगा। इन्होंने कहा कि बंगाल में ममता की ओर जनता इसलिए झुक गई क्योंकि बीजेपी से जनता डरी हुई है। जिस कारण यहां की जनता पूरी तरह से ममता बनर्जी की ओर चली गई। अब हमें अपनी हार पर मंथन करना है।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •