पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जोरदार हमला

कोलकाता। खुद को मां माटी और मानुष की नेत्री बताने वाली ममता बनर्जी का हाथ आज छात्रों के खून से सन गया है। वह इस राज्य के लोगों के सामने सिर्फ बड़ी बड़ी बाते करती है। काम धाम कुछ नहीं हो रहा है। उक्त आरोप आज प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लगाया। आज आधीर रंजन चौधरी ने राज्य की सीएम ममता बनर्जी बर जुबानी हमला बोलते हुए उनकी कड़ी निन्दा की है। एक बयान जारी‌ कर उन्होंने कहा है कि, ”जिस तरीके से यूरोप से ममता बनर्जी छात्रों को धमका रही हैं, गिरफ्तार करवा रही हैं और परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रही हैं वैसा किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया होगा। वह गब्बर सिंह का लेडी अवतार हैं।” अधीर ने कहा है कि खुद को मां माटी और मानुष की नेत्री बताने वाली ममता बनर्जी का हाथ आज छात्रों के खून से सन गया है। छात्र-शिक्षक कुछ चाहते हैं तो दीदी कहती हैं गोली खाओ। वे गब्बर सिंह के महिला संस्करण की तरह हैं।” अधीर ने राज्य के शिक्षा मंत्री और तृणमूल के महासचिव पार्थ चटर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि, ”दीदी के मंत्री जो सबसे बड़े बातूनी हैं, वे लगातार दीदी के लिए लड़ रहे हैं। कोई भी हालात हो, सच्चाई हो या गलती हो, इनका काम केवल और केवल सच को झूठ और झूठ को सच साबित करना ही रह गया है।” ज्ञात हो कि गत गुरुवार को इस्लामपुर के दाड़ीभिट स्कूल में बांग्ला की जगह उर्दू शिक्षक की नियुक्ति के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों के प्रदर्शन को शांत कराने के लिए उन पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें राजेश सरकार और तापस बर्मन नाम के दो छात्रों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से ही इसे लेकर राज्य में राजनीति गरम है। विपक्षी घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।बहरहाल अधीर के इस हमले का जोर शोर से जवाब देने की आशंका जतायी जा रही है। वही ममता बनर्जी को लेड़ी गब्बर कहने का विरोध भी शुरु हो गया है।
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •