आएनटीयूसी ने दी नवान्न की ओर रुख करने की धमकी

फिरोज आलम 

कोलकाता। केन्द्र सहित राज्य की सरकार श्रमिकों के हीतो की अनदेखी कर रही है। राज्य में ममता बनर्जी की सरकार ने कभी कहा था कि वह श्रमिकों को महंगाई भत्ता देगी लेकिन ऐसा नही हो रहा है। उक्त आरोप आज एक संवाददाता सम्मेलन में आएनटीयूसी के राज्य अध्यक्ष व सर्व भारतीय सचिव कमरु ज्जमांन कमर ने लगाया। कमर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार श्रमिकों के महंगाई भत्ता पर सकरात्मक कदम नहीं उठाती है तो हमे बाध्य होकर नवान्न की ओर रुख करना पड़ेगा। आएनटीयूसी के राज्य अध्यक्ष व सर्व भारतीय सचिव ने कहा कि केन्द्र सरकार देश में एक ऐसा श्रमिक कानून थोंपने की राह में है जिससे आम श्रमिकों की रीढ़ की हड्डी टूट जाएगी। जबकि जरुरी है कि देश में श्रमिक कानूनों में सुधार कर श्रमिकों को राहत प्रदान करने की। कमर ने कहा कि एयर इंडिया जैसी संस्थान का सरकारी करण देश के पहले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरु ने किया था लेकिन भाजपा नीत सरकार आज इस संतान का गैर सरकारी करण करना चाहती है। ऐसा हुआ तो इसमे कार्यरत लोगों पर गहरी मार पड़ेगी। आएनटीयूसी के राज्य अध्यक्ष व सर्व भारतीय सचिव ने मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि अब वह राज्य में श्रमिकों के हीत के लिये लगातार आन्दोंलन करेंगे। इस दौरान आएनटीयूसी जूट नेता शेख शमद आदी बी मौजूद रहें।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •