बीरभूम। लगता है कि महानगर में ट्रफिक व्यवस्था सुधरने वाली नहीं है। कारण हर रोज सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है । बिते चौबीस घंटे में यानी रविवार रात से आज सुबह तक बीरभूम जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों के घायल होने की खबर है। रविवार रात एक ऑटो मल्लारपुर से चालक सहित सात लोगों को लेकर रामपुरहाट की ओर जा रही थी। मल्लारपुर थानांतर्गत 60 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रोल पम्प के सामने तेज गति से आ रही एक मेटाडोर ने उस ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें चालक सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई। उनको रामपुरहाट जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना को बारह घंटे भी नहीं बीते थे कि सोमवार तड़के नलहाटी थानांतर्गत कोठातल्ला बाईपास इलाके में एक ट्रक साइकिल सवार को कुचल दिया जिसके कारण घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पथावरोध भी किया। पुलिस के पहुंचने बाद स्थिति सामन्य हुई।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस वालों के शह पह ही वाहन चालक बेकाबू होकर गाड़ियां चलाते हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •