कई घायलों की स्थिती गंभीर
जोरदार धमाके से लोग हिल गये

कोलकाता।अर्मेनियन घाट व कालिंदी अगलगी की घटना के 24 घंटे बी नहीं बिते थे कि दत्क्षिण 24 परगना जिले के मगराहट में पटाखा कारखाने में विस्‍फोट हुई। इस घटना में एक युवक मृगांक नस्कर (18) की मौत हो गई है। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। गंभीर तौर पर गायलों का इलाज डायमंड हार्बर महकमा अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि विस्‍फोट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई है। इस हादसे में अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि घटना ठीक कैसे घटी इसकी जानकारी अभी तक हासिल नहीं हो सकी है। दमकल विभाग की गाड़ियां और स्‍थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत कार्य किया। जानकारी के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहट में जोरदार धमाका सुना गया। धमाका इतना तेज था कि लोगों को लगा जैसे भूकंप आया हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि हमलोग डर कर कांपने भी लगे थें। बहरहाल खबर के लिके जाने तक पुलिस जहां मामलों की जांच कर रही थी वहीं पुलिस पटाखा कंपनी के दस्तावेजों को खंगाल रही है। स्थानीय लोगों की मैने तो पटाका फैक्ट्री अवैध तौर पर चलाया जा रहा था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •