बिना नाम लिये बिना ही ममता व तृणमूल पर कांग्रेस नेता का जुबानी हमला

नकुल कुमार मंडल
कोलकाता। ऐसी कई पार्टियां हैं जिन्होंने कांग्रेस के नाम पर अपनी पार्टी का नाम रखा है। ऐसा करने वाले वही लोग हैं जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा विरोधी राजनीतिक ताकत बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह उनके लिये असंभव है। उक्त बात आज महामगर कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा के सासंद जयराम रमेश ने कहा। उन्होंने बिना ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का नाम लिए बगैर हमला बोला। जयराम रमेश ने कहा कि कुछ विपक्षी गठबंधन बनाकर कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। पीछे से चाकू मारने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस को तोड़ा नहीं जा सकता है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कार्यक्रम के प्रभारी जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह कोलकाता दौरे पर पहुंचे हैं। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस का नाम कई लोग अपनी ही पार्टी से जोड़ने की कोशिश कर रहें है। कांग्रेस के नाम पर पेटेंट होता तो बेहतर होता। जयराम का मानना है कि राजनीतिक गठजोड़ का अर्थ है बेहतर तालमेल के संबंध बनाकर चलना। इस प्रकार आपसी समझ के आधार पर गठबंधन बनते हैं लेकिन, अधिकांश राजनीतिक दलों ने वास्तव में कांग्रेस के साथ गठबंधन के नाम पर अपने हितों के लिए उनका इस्तेमाल किया। कांग्रेस ने दूसरों को ही दिया है! कुछ लिया नहीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई राजनीतिक दल कांग्रेस को खारिज कर भाजपा विरोधी ताकत बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनकी पार्टी का नाम कांग्रेस का नाम लेकर रखा गया है! जयराम रमेश ने कहा कि, बीजेपी पर हमला करना है तो कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपना नहीं चाहिए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •