वर्द्धवान। देशभर में मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ बंद होने की घटनाएं का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में कुछ शरारती तत्वों ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की मूर्ति पर कालिख पोत दी।ये घटना वर्द्धवान के कटवा के टेलीफोन मैदान की है। यहां कुछ अज्ञात लोगों ने भूतपूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर काली स्याही डाल दी।जानकारी के मुताबिक ये घटना शुक्रवार रात कि है, घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मूर्ति की सफाई करवाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।इससे पहले कुछ अज्ञात लोगों ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर भी कालिख पोत दी थी। आपको बता दें कि पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद कुछ लोगों ने कम्युनिस्ट नेता व्लादिमीर लेनिन की मूर्ति को तोड़ दिया था।इस घटना के बाद देश भर में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और पेरियार समेत कई लोगों की मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई थी। खबरों के मुताबिक बदमाशों ने मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की लेकिन वे इसमें नाकामयाब रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व वर्द्धवान के कटवा के टेलिफोन मैदान में जवाहरलाल नेहरू की एक प्रतिमा स्थापित की गई थी। बदमाशों ने इसे ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस ने फिलहाल मूर्ति की सफाई करवा दी है। स्थानीय निगम अधिकारी भी मामले की अपनी ओर से जांच कर रहे हैं। स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक ने कहा है कि इसके पीछ कुछ राजनीतिक तत्वों का हाथ है जो राज्य की कानून-व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द अपराधियों को पकड़ने को कहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •