हुगली। जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। बैंडेल स्थित साहागंज में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला से हार छीनने का मामला प्रकाश में आया है। प्रतिदिन की तरह ही शुक्रवार सुबह रेल कर्मी देवाशीष भट्टाचार्या की पत्नी मीता भट्टाचार्या मार्निंग वॉक के लिए घर से निकली। इसी दौरान एक युवक उनके हार पर झपटा और हार लेकर भाग निकला। उन्होंने घटना की शिकायत चुचुड़ा थाने में की। देवाशीष बाबू काम के सिलसिले में बाहर रहने के कारण उनकी पत्नी मीता देवी घर पर अकेली रहती हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह मार्निंग वॉक पर जाने के लिए जैसे ही दरवाजा खोला, एक युवक उनके हाथ पर झपटा। इस बीच दोनों के बीच धक्का मुक्की भी हुई लेकिन युवक हार लेकर फरार हो गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •