हादसे में गंगा में डूब गया बांग्लादेशी जहाज
बचाये गये जहाज के 13 क्रू कर्मी
जहाजों की टक्कर में लगी आग भी
वर्ष 2018 में भी डूबा था छाई लदा जहाज

जगदीश यादव
कोलकाता। हादसे के दौरान दो जहाजों की टक्कर में एक बांग्लादेशी जहाज गंगा नदी की लहरों में समा गया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना आज दोपहर को दक्षिण 24 परगना जिले के बजबज के स्थित महेशतल्ला अचंल के आकड़ा जल मार्ग में घटी। खबरों के अनुसार कोलकाता पोर्ट टर्स्ट के जहाज से टकराने के बाद आज एक बांग्लादेशी जहाज एमवी ममतामयी हुगली यानी गंगा नदी में डूब गया। हलाकि एमवी सनी-1 नाम की एक जहाज जो कि एमवी ममतामयी के साथ बांग्लादेश जा रही थी को कुछ नही हुआ है। कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय मुखर्जी ने कहा कि बांग्लादेशी जहाज गलत दिशा में आ गया और हमारे एक जहाज को टककर मार दी। उन्होंने बताया कि इससे जहाज भी क्षतिग्रस्त हो गया। मुखर्जी ने कहा कि हादसे के इस मामले में जांच के आदेश दे दिये गये हैं। इस घटना की खबर पाकर कोलकाता पुलिस के रिवर ट्रैफिक पुलिसकर्मी घटनास्थल पर डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (डीएमजी) की टीम के साथ पहुंची। टीम ने डूबते बांग्लादेशी जहाज एमवी ममतामयी से उसके 13 क्रू कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने बताया कि आज सुबह एमवी ममतामयी नामक एक मालवाही जहाज गंगा नदी से बांग्लादेश की तरफ जा रही थी। दक्षिण 24 परगना के बजबज के पास विपरित दिशा से आ रहे पोर्ट ट्रस्ट के एक जहाज से टकरा जाने से ममतामयी मां जहाज बीच नदी में डूब गयी.उस जहाज से बचाये गये कर्मियों ने बताया कि जहाज में जले हुए कोयले की छाई लदी होने के कारण जहाज काफी लोडेड हालत में था। दुर्घटना के समय दोनों ही जहाज तेज रफ्तार में होने के कारण लोडेड जहाज को इस दुर्घटना में काफी नुकसान पहुंचा, जिससे वह डूबने लगी। इस दौरान जहाज में आग भी लगी।इस दुर्घटना के बाद पोर्ट ट्रस्ट के दुर्घटनाग्रस्त जहाज को नेताजी सुभाष चंद्र बोस बंदरगाह में भेज दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ गंगा नदी में डूबे जहाज का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी गयी है। वैसे बता दे कि इससे पहले वर्ष 2018 के सितम्बर माह में
पूर्व मेदिनीपुर जिले में महिषादल के हरिबल्लभपुर और बादूर के बीच समुद्र में एक बांग्लादेशी जहाज डूब गया था। इस जहाज में दस लोग सवार थे। ये जहाज बजबज से छाई लादकर बांग्लादेश जा रहा था। घटना की सूचना सूताहाटा थाना पुलिस को दी गई थी। सूचना पर पहुंचे सूताहाटा थाना के प्रभारी जलेश्वर तिवारी और स्थानीय मछुआरों की तत्परता से सभी दस लोगों को बचा लिया गया गया था.

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •