इलाहाबाद। विवाह समारोह में की गयी खुशी की फायरिंग में फार्मासिस्ट की मौत हो गई । मेजा थाना क्षेत्र के लोहरी गांव में शुक्रवार देर रात शादी समारोह में खुशी मे की गयी फायरिंग के दौरान गोली लगने से फार्मासिस्ट की मौत हो गई। इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस को अब तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। कटरा कोतवाली के रतनगंज गांव निवासी सदानंद यादव (50) पुत्र स्वर्गीय लल्लू प्रसाद यादव दो भाई एक बहन में बड़ा था। वह पशुपालन विभाग में मिर्जापुर के फार्मासिस्ट की नौकरी के सहारे दो बेटी और एक बेटे एवं पत्नी सविता यादव का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार शाम अपने रिश्तेदार सुनील कुमार निवासी लोहरी थाना मेजा की बेटी के शादी में शामिल होने के लिए आया था। लोधी भुजवा निवासी गोपी यादव का बेटा भी वहां अपना लाइसेंसी असलहा लेकर शादी में आया हुआ था। लगभग दो बजे रात शादी हो रही थी, इस बीच गोपी का बेटा पीछे से असलहा लेकर गोली चलाने लगा। इस बीच एक गोली सदानंद के पीठ में जा धंसी। गोली लगते ही वह घायल हो गया। आरोपी युवक वहां से भाग निकला। वहां के लोगों ने गोली से घायल सदानंद को उपचार के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। मृतक के भाई सच्चिदानन्द यादव ने शनिवार को बताया कि शहर के बलुआघाट मोहल्ले से बारात गई थी। पता चला कि गोली चलाने वाला उसका रिश्तेदार है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •