उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के नए भवन का उद्घाटन  

लखनऊ। आरटीआई एक ऐसा शक्तिशाली हथियार है जो लोगों की भागीदारी से लोकतंत्र को मजबूती और सुशासन को बढ़ावा देता है। उक्त उप-राष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने कहा । वे लखनऊ में उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के नए भवन का उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ पीठ के वरिष्ठ जज ए पी शाही और मुख्य सूचना आयुक्त जावेद उस्मारी भी उपस्थित थे। उप-राष्ट्रपति अंसारी ने कहा कि विधायी आशय लोक प्राधिकरण के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने हेतु, सूचना प्रदाता और जानकारी साधक के बीच के अंतर को कम करने करने के लिए, प्रशासन के सरकारी अधिकारियों के कामों में दक्षता बढ़ाने के लिए, भ्रष्टाचार को कम करने और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सशक्त बनाने का काम किया गया था । उन्होंने आगे कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि यह अधिनियम स्वतंत्र भारत में पारित अब तक के सबसे सशक्त और प्रगतिशील कानूनों में से एक है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यह अधिनियम बेहतर शासन और शासन में प्रकृति पर प्रभाव को दर्शाता है।

उप-राष्ट्रपति ने कहा कि इस अधिनियम के बुनियादी सिद्धांतों को लागू किया गया है, संस्थागत तंत्र में जगह दी गई है, और शासन के सभी स्तरों पर पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए इसे एक हथियार के रूप में नागरिकों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि नागरिक समाज संगठन और मीडिया इस काम में दवाब बना सकते हैं। सुधार के ज्यादातर काम सरकार और सूचना आयोगों द्वारा किए जाने की जरूरत है। साथ ही जोर देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए एक निरंतर जन जागरूकता अभियान की जरूरत है, सरकारी अधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक जानकारी स्वेच्छा से प्रकट करने की जरूरत है, सरकारी प्रक्रियाओं और लेन-देन में गोपनीयता की पुरानी मानसिकता से बाहर निकलना होगा और आरटीआई के तहत सूचना की मांगने वालों को सुरक्षा के साथ-साथ उनका हौसला भी बढ़ाना होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •